अब किसानों के समर्थन में उतरी Mia Khalifa, कहा- मैं किसानों…

वॉशिंगटन: पॉप स्टार रिहाना के बाद अब पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी भारत में चल रहे किसान आंदोलन को सपोर्ट किया है। उन्होंने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किसान आंदोलन के सपोर्ट में कई पोस्ट किए हैं।

उन्होंने किसान प्रदर्शन की फोटो भी शेयर की है। मिया खलीफा ने इंस्टा स्टोरी पर किसान आंदोलन की एक फोटो सांझा किया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी ने पोस्टर भी उठाया हुआ है, जिसमें लिखा है- किसानों को मारना बंद करो।

फोटो के नीचे कैप्शन में लिखा है- किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में इंटरनेट काट दिया। ये क्या चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर भी किसान आंदोलन की फोटो शेयर की है।

Also Read किसान आंदोलन पर अमेरिकी पॅाप स्टार Rihana ने किया ट्वीट, kangana ने भड़कते हुए दिया ये जवाब

उन्होंने किसान आंदोलन के सपोर्ट में दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि कौन-सा मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है?

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि Paid actors, huh? मुझे उम्मीद है कि अवॉर्ड सीजन के दौरान उनकी अनदेखी नहीं की जाएगी। मैं किसानों के साथ खड़ी हूं।

#FarmersProtest. इसी के साथ ही अमेरिकन ब्लॉगर अमांडा केर्नी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि दुनिया देख रही है। इस मुद्दे को समझने के लिए आपको भारतीय या पंजाबी या दक्षिण एशियाई होने की ज़रूरत नहीं है।

आपको बस मानवता की परवाह करनी है। श्रमिकों के लिए हमेशा बोलने की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता, बुनियादी मानव और नागरिक अधिकारों और गरिमा की मांग करें।

जानकारी के लिए बता दें, भारत ने अंतरराष्ट्रीय हस्तियों द्वारा भारत के किसान आंदोलन की लेकर की गईं टिप्पणियों काे गैरजिम्मेदाराना करार दिया है और उन्हें सलाह दी है कि ऐसे आंदोलन भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के संदर्भ में देखे जाने चाहिए और कोई भी टिप्पणी करने से पहले तथ्यों को अच्छे से समझना चाहिए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *