Himachal: सोनिया गांधी ने किया हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Himachal: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शिमला में रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वीरभद्र सिंह की पत्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी महासचिव सचिन पायलट, पूर्व प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई नेता मौजूद थे।Himachal

इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए की। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे शख्स थे, जिनके कण-कण में हिमाचल था। उन्होंने एक चाय की दुकान के किस्से का जिक्र करते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह का व्यक्तित्व इतना मिलनसार था कि जनता को यह महसूस नहीं होता था कि वह मुख्यमंत्री हैं, जनता उन्हें अपना मानती थी।कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नेताओं का जनता से ऐसा जुड़ाव ही कांग्रेस की परंपरा है, जो नेहरू जी और इंदिरा गांधी के समय से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुक्खू भी इसी परंपरा को निभाते हैं, वे सरलता से जीवन जीते हैं और हमेशा जनता की बात सुनते हैं, उनके बीच रहते हैं।Himachal
प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा का मुद्दा उठाते हुए मोदी सरकार पर प्रदेश की अनदेखी के पुख्ता आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई भयंकर तबाही के बावजूद कांग्रेस सरकार होने के कारण मोदी सरकार ने आवश्यक मदद नहीं दी। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यहां परिवार उजड़ गए, घर बह गए, पाठशालाएं तबाह हो गईं, लेकिन केंद्र की तरफ से मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आज तक जो मदद सुक्खू सरकार ने मांगी है, वह केंद्र सरकार ने नहीं दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाजपा की राजनीति सिर्फ और सिर्फ चुनाव जीतने तक सीमित रहती है। जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया जाता है।Himachal
प्रियंका गांधी कहा कि आज हमारे देश को सबसे अधिक आवश्यकता ऐसे नेताओं की है, जो प्रचार की बजाय जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वे निडर होकर देशहित में बोलते हैं। वे उसी विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसके आधार पर यह देश बना, जिसके मूल्यों पर कांग्रेस पार्टी चली है और आगे भी चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि आज ऐसी राजनीति चाहिए जो विकास, शिक्षा, रोजगार के लिए प्रतिबद्ध हो।Himachal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *