हिमाचल प्रदेश: LPG सिलेंडर के विकल्प के तौर पर शिमला में इंडक्शन कुकटॉप्स की जबदस्त बिक्री

HIMANCHAL

हिमाचल प्रदेश के शिमला में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर इंडक्शन कुकटॉप्स की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है । इसकी वजह पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण LPG सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर पैदा हुई चिंताएं हैं । ऐसे में यहां के लोग विकल्प के तौर पर इंडक्शन कुकटॉप्स का इस्तेमाल ज्यादा करने लगे हैं । LPG की कमी ने लोगों को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है।हिमाचल प्रदेश

Read Also-कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया

दुकानदारों का कहना है कि इंडक्शन कुकटॉप्स, जिनकी मांग पहले काफी कम थी, अब तेजी से बिक रहे हैं, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा परिवार अपने घरों में खाना पकाने का एक वैकल्पिक साधन रखना चाहते हैं क्योंकि LPG की कमी कब तक रहेगी कुछ पता नहीं है इसलिए लोग पहले से ही तैयार रहना चाहते हैं । ये बदलाव केवल घरों तक ही सीमित नहीं है । छोटे भोजनालय और रेस्टरां भी अपनी रसोई चलाने के लिए इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं । इस बीच, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने लोगों से घबराकर LPG सिलेंडर बुक न करने की अपील की है, क्योंकि देश में LPG उत्पादन में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।हिमाचल प्रदेश

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *