हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Haryana BJP Candidate List:

Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद सभी राजनीति पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है। राज्य विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार 4 सितंबर को उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।बीजेपी ने बुधवार को 67  उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मंगलवार देर शाम तक चली भाजपा के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद उम्मीदवारों की लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

लाडवा से चुनाव लड़ेंगे CM सैनी – हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि अनिल विज को अंबाला सीट से कैंडिडेट बनाया गया है।

Read also-बुलडोजर एक्शन पर SC के सख्त रुख को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने CM योगी पर साधा निशाना

हरियाणा में हैट्रिक बनाएगी BJP-  भाजपा ने बल्लबगढ़ विधानसभा सीट से तीसरी बार मूलचंद शर्मा पर जताया भरोसा,बल्लबगढ़ से दो बार के विधायक और केबिनेट मंत्री है मूलचंद शर्मा । बीजेपी से मूलचंद शर्मा को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे और ढोलबाजों के साथ मनाई खुशी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। टिकट मिलने पर भाजपा प्रत्यासी कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा हरियाणा में हैट्रिक बनाएगी भाजपा सरकार तीसरी बार फिर खिलेगा कमल ।बल्लभगढ़ के साथ-साथ प्रदेश की जनता भी भाजपा के विकास कार्यों पर मोहर लगाएगी।

Read also-देश में FDI चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उछाल, 47.8 फीसदी की बढ़ोतरी

हरियाणा में 5 अक्टूबर को होगा मतदान-  हरियाणा में एक अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव अब पांच अक्टूबर को होंगे। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।हरियाणा के साथ साथ जम्मू कश्मीर के चुनावों के नतीजे भी आठ अक्टूबर को आएंगे।पहले दोनों राज्यों की काउंटिंग चार अक्टूबर को होनी थी।ये फैसला बिश्नोई समुदाय के वोटिंग के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करते हुए लिया गया है।

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा निर्णय – हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख को बदलने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा ने चुनाव आयोग से मांग की थी।दरअसल पंजाब, राजस्थान और हरियाणा से गुरु जंभेश्वर की याद में लोग बीकानेर में उत्सव के लिए ‘आसोज’ महीने की अमावस पर राजस्थान में अपने पैतृक गांव पहुंचते हैं।इस साल ये त्योहार दो अक्टूबर को है और इस दिन सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार राजस्थान जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *