Crime News: तमिलनाडु में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर

Crime News:

Crime News: तमिलनाडु के चेन्नई में माधवराम इलाके में सोमवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। ये कुख्यात अपराधी कथित तौर पर हत्या के पांच मामलों सहित 30 से ज्यादा आपराधिक मामलों में शामिल था।मृतक की पहचान थोप्पई गणेशन के रूप में हुई है जो हाल ही में हुई 25 लाख रुपये की एक बड़ी डकैती मामले में मुख्य संदिग्ध था।

Read Also: ECI: पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5:45 बजे माधवराम के चिन्ना गोलचक्कर के पास हुई।लूटपाट मामले की जांच कर रही एक विशेष टीम गणेशन की गतिविधियों पर नजर रख रही थी।पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पुलिस टीम ने उसे गोलचक्कर के पास घेर लिया, लेकिन संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगा। एक अधिकारी ने गणेशन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसने भागने की कोशिश की और कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर हथियार से हमला कर दिया।’’Crime News:

Read Also: Uttarakhand: एलपीजी संकट का उत्तराखंड में दिखा असर, गीता कुटीर आश्रम में मुफ्त भोजन सेवा पर मंडराया संकट

पुलिस ने कथित तौर पर चेतावनी के तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, लेकिन गणेशन ने हमला जारी रखा, जिसके बाद टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुए गणेशन को तुरंत पुझल के पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बाद में उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। गणेशन का कई वर्षों का आपराधिक इतिहास है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *