LPG Crisis: चरखी दादरी में गहराया गैस संकट, पढ़ाई छोड़ लाइनों में खड़े नजर आए छात्र

LPG Crisis:

LPG Crisis: चरखी दादरी में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी अपनी पढ़ाई छोड़कर गैस बुकिंग और सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। परीक्षा के इस अहम दौर में विद्यार्थियों के हाथों में किताबों की जगह गैस बुकिंग की रसीदें दिख रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है। LPG

Read Also: USA: ट्रंप ने सहयोगी देशों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए मांगी मदद

गांवों में गैस सप्लाई ठप होने के कारण लोगों को कई किलोमीटर दूर दादरी मुख्यालय आना पड़ रहा है। दादरी शहर में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कालेज छात्र मंजीत व सकीला ने बताया कि गैस बुकिंग के कारण कालेज जाने की बजाए लाइनों में लगे हैं। LPG Crisis

Read Also: IPL 2026: KKR को बड़ा झटका! घुटने की चोट के कारण IPL से बाहर रहेंगे हर्षित राणा

गांवों में गैस की गाड़ियां जानी बंद हो गई तो कालेज नहीं गए और बुकिंग के लिए लाइनों में लगे हैं। वहीं गृहिणी सरीता ने कहा कि महिलाएं घरेलू कामकाज छोड़कर धूप में घंटों लाइन में खड़ी हैं। बिना गैस के खाना बनाना मुश्किल हो गया है। वहीं, फसलों की कटाई के इस व्यस्त सीजन में किसानों और मजदूरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांवों में गैस सप्लाई बहाल करने और व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *