Delhi: कैबिनेट बैठक में सरकार ने आत्मनिर्भर भारत और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर किए बड़े फैसले

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष समिति केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में आज बड़े निर्णय लिए गए हैं इसमें विकसित भारत के विज़न को लेकर महत्वपूर्ण फैसले हुए हैं।कैबिनेट ने सबसे बड़ी घोषणा ‘भव्य’ (BHAVYA) यानी भारत औद्योगिक विकास योजना को लेकर की है। इस सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत देश में 100 नए निवेश-तैयार ‘प्लग-एंड-प्ले’ इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किए जाएंगे।

33,660 करोड़ रुपये के बजट वाली यह योजना अगले 6 सालों तक चलेगी। खास बात यह है कि ये औद्योगिक पार्क कम से कम 100 एकड़ में फैले होंगे और सरकार इसमें प्रति एकड़ 1 करोड़ रुपये तक की सहायता देगी।

Read Also:Rajpal Yadav: जेल जाने से बाल- बाल बचे राजपाल यादव, अब 1 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

खेती-किसानी की बात करें तो, केंद्र सरकार ने कपास सीजन 2023-24 के लिए एमएसपी (MSP) बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।कैबिनेट समिति ने कपास के 2023-24 सीजन के लिए भारतीय कपास निगम (सीसीआई) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के रूप में 1,718.56 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि का उद्देश्य देश भर के कपास किसानों को प्रत्यक्ष मूल्य समर्थन प्रदान करना है।

Read Also: Crime News: मां की पिटाई से घायल हुआ मासूम, बाल कल्याण समिति ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

​वही कैबिनेट के एक और महत्वपूर्ण फैसले में उत्तर प्रदेश के लिए भी आज का दिन खास रहा। नेशनल हाईवे-927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को 4-लेन बनाने की मंजूरी मिल गई है। 101.5 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट पर 6,969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बाराबंकी और बहराइच के बीच का सफर 3 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटा रह जाएगा और भारत-नेपाल व्यापार को नई ताकत मिलेगी। वही ऊर्जा क्षेत्र में सरकार ने स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम लॉन्च की है। 2,585 करोड़ रुपये के इस निवेश से सीमावर्ती और पहाड़ी इलाकों में 24 घंटे बिजली सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि जून 2024 से अब तक कुल 22.3 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है, जिसमें रेलवे, मेट्रो और पीएम आवास योजना जैसे बड़े मिशन शामिल हैं। ज़ाहिर है कैबिनेट के इन फैसलों से न केवल युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी विकास को भी एक नया आयाम मिलेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *