Crime News: मां की पिटाई से घायल हुआ मासूम, बाल कल्याण समिति ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Crime News: 

Crime News: कर्नाटक के धारवाड़ में एक चौंकाने वाली घटना में 35 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 10 वर्षीय बेटे पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मां की पहचान लक्ष्मी जिन्नूर के रूप में हुई है। Crime News: 

Read Also: Delhi News: पालम में भीषण आग… 6 लोगों की मौत, CM रेखा ने दी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

घायल लड़के को पहले स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया और बाद में बेहतर इलाज के लिए हुबली स्थित कर्नाटक मेडिकल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। Crime News: 

Read Also: Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, मुख्यमंत्री योगी ने किया आमंत्रित

हुबली-धारवाड़ के आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया, “महिला ने कबूल किया है कि उसने उसे इसलिए पीटा क्योंकि वह पढ़ाई में गंभीर नहीं था। गुस्से पर काबू न रख पाने के कारण उसने उसे पीटा। जांच में यह भी पता चला कि शरीर पर कुछ पुराने घाव भी मौजूद हैं। इसलिए, विस्तृत जांच की जाएगी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्य भी आए हैं।”Crime News: 

धारवाड़ के विद्यागिरी पुलिस स्टेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन विभाग के अधिकारी घटना की आगे जांच कर रहे हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपा जयूर ने भी अस्पताल में पीड़ित से मुलाकात की और त्वरित जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया।Crime News: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *