Gold/Silver Rate Today: अचानक चांदी में 17,800 रुपये की भारी गिरावट, सोने की चमक भी हुई फीकी

Gold/Silver Rate Today: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी की कीमतें 17,800 रुपये लुढ़ककर 2.38 लाख प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि वैश्विक जिंस बाजारों में भारी बिकवाली के चलते सोने की कीमत 7,000 रुपये के नुकसान के साथ 1.53 लाख प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 17,800 रुपये या लगभग सात प्रतिशत गिरकर 2,38,700 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बुधवार को बंद हुई कीमत 2,56,500 रुपये प्रति किलोग्राम से काफी कम है। Gold/Silver Rate Today:

चांदी अब 29 जनवरी को दर्ज किए गए अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,65,800 रुपये या 41 प्रतिशत तक नीचे आ चुकी है।99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 7,000 रुपये या 4.37 प्रतिशत के नुकसान के साथ 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया, जो पिछली बंद कीमत 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। सोने की कीमत 29 जनवरी को दर्ज किए गए अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 29,700 रुपये या 16.23 प्रतिशत तक गिर चुकी है।Gold/Silver Rate Today:

विश्लेषकों ने सर्राफा कीमतों में इस भारी गिरावट का कारण कई कारकों के मेल को बताया, जिनमें बढ़ती महंगाई की चिंताएं, केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख (विशेष रूप से अमेरिकी फेडरल रिज़र्व और बैंक ऑफ़ जापान का), और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है। विदेशी बाजारों में भी कीमती धातुओं की कीमतें नीचे रहीं। हाजिर चांदी 4.88 डॉलर, या 6.48 प्रतिशत गिरकर 70.49 डॉलर प्रति औंस रह गई और सोना 140.19 डॉलर, या लगभग तीन प्रतिशत टूटकर 4,678.69 डॉलर प्रति औंस रह गया।Gold/Silver Rate Today:

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ लिमिटेड के जिंस विश्लेषक, मानव मोदी ने कहा कि अब निवेशक अपना ध्यान बैंक ऑफ़ इंग्लैंड और यूरोपियन केंद्रीय बैंक के नीतिगत फ़ैसलों पर केंद्रित करेंगे।भविष्य के नज़रिये पर बात करते हुए एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस और मुद्रा के उपाध्यक्ष-शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कुल मिलाकर अल्पावधि में बाजार का रुख कमज़ोर से लेकर अस्थिर बना हुआ है। ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों और भू-राजनीतिक संकेतों में होने वाले बदलावों के चलते कीमतों में तेज़ी से उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।Gold/Silver Rate Today:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *