India-Thailand Ties: PM मोदी ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन को पुन निर्वाचित होने पर दी बधाई

India-Thailand Ties:

India-Thailand Ties: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित होने पर शुक्रवार को बधाई दी और कहा कि वे दोनों देशों के बीच बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए चर्नविराकुल के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।India-Thailand Ties: 

Read Also-  Crime News: वाराणसी के यूपी कॉलेज में खूनी खेल, दो छात्रों की झड़प में एक छात्र हुआ घायल

चर्नविराकुल को गुरूवार को संसद में हुए मतदान में जीत हासिल हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर अनुतिन चर्नविराकुल को हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं। हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे।’

Read Also- Delhi: रुपया में भारी गिरावट; 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर…

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत-थाईलैंड संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और मजबूत जन संबंधों पर आधारित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।’’भुमजैथाई पार्टी के नेता चर्नवीराकुल को 293 वोट मिले।India-Thailand Ties:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *