Andhra: CM एन. चंद्रबाबू नायडू ने आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के इस्पात संयंत्र की रखी आधारशिला

Andhra:

Andhra: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को अनकापल्ली जिले के नक्कापल्ली मंडल में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम/एनएस) के 1.36 लाख करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखी। Andhra:

Read Also: UP: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा, स्लीपर’ बस डिवाइडर से टकराई, 37 यात्री घायल

सरकार के अनुसार, 1.78 करोड़ टन सालाना क्षमता वाला यह संयंत्र 5,465 एकड़ में दो चरणों में स्थापित किया जाएगा और इससे प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।पहले चरण में संयंत्र की क्षमता 73 लाख टन सालाना की होगी, जबकि दूसरे चरण में इसे बढ़ाकर 1.5 करोड़ टन किया जाएगा। Andhra:

Read Also: Bollywood: अभिनेता गौरव गेरा ने संघर्ष के दिनों के याद कर हुए भावुक, लिखा इमोशनल नोट

साथ ही, एएम/एनएस इंडिया 316 एकड़ क्षेत्र में पांच करोड़ टन क्षमता वाला निजी बंदरगाह भी बनाएगी, जो इस्पात संयंत्र से जुड़ा होगा। इस पर 11,198 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे लगभग 6,000 नए रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। यह नया इस्पात संयंत्र भारत के इस्पात बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस परियोजना के शीघ्र निर्माण के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी।  Andhra:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *