Delhi: पश्चिम एशिया में गहराते संकट और स्ट्रैट ऑफ होर्मुज के बंद होने से उपजी वैश्विक अनिश्चितता के बीच, भारत सरकार ने आज एक हाई-लेवल इंटर-मिनिस्ट्रियल ब्रीफिंग की है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और किसी भी तरह के लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं।वही सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने और सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं।Delhi:
Read Also- Delhi: विमान हादसे में अजित पवार की मौत की पारदर्शी तरीके से जांच हो, सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में उठाई मांग
दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आज पेट्रोलियम, विदेश, नागरिक उड्डयन और सूचना प्रसारण मंत्रालय के आला अधिकारियों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सबसे बड़ी राहत की खबर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई।ईंधन पर बड़ी राहत देते हुए सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती का निर्णय किया है।Delhi:
वही घरेलू रिफाइनरी ऊपर नियम सख्त करते हुए निर्यात किए जाने वाले पेट्रोल का 50% और डीजल का 30% हिस्सा घरेलू बाजार में देना अनिवार्य किया है।सरकार ने डीजल के निर्यात पर ₹21.50 और एटीएफ (ATF) पर ₹29.50 का टैक्स लगाया है ताकि देश में इसकी कमी न हो।सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार है और किसी भी तरह के लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। Delhi:
Read Also- ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की समय सीमा 6 अप्रैल तक बढ़ाई
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 3,000 से अधिक छापेमारी की जा चुकी है और 1,500 से ज्यादा गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। सरकार हर 15 दिन में स्थिति की समीक्षा करेगी।सरकार ने जनता से अपील की है कि वे ‘पैनिक बाइंग’ घबराहट में खरीदारी न करें। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही लॉकडाउन की खबरें महज अफवाह हैं। रसोई गैस के मोर्चे पर भी सरकार ने कमर कस ली है।Delhi:
कमर्शियल एलपीजी का कोटा बढ़ाकर अब प्री-क्राइसिस लेवल का 70% कर दिया गया है। साथ ही, पाइपलाइन नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा दिया जा रहा है। कल एक ही दिन में देश के 110 क्षेत्रों में 10,500 से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं।समुद्री सुरक्षा पर जानकारी देते हुए शिपिंग मंत्रालय ने बताया कि खाड़ी देशों में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित; बंदरगाहों पर कोई जाम नहीं है। अब तक 4.75 लाख भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे है।Delhi:
वही विदेश मंत्रालय पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहा है। हालांकि कुवैत और बहरीन के हवाई क्षेत्र बंद हैं, लेकिन भारतीयों को सऊदी अरब और जॉर्डन के रास्ते वापस लाया जा रहा है।वही संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक दुखद हमले में एक भारतीय की जान जाने की पुष्टि हुई है, जिसके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए मिशन स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है।सरकार ने कहा है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर वह पूरी तरह सतर्क है। Delhi:
