CM नायब सिंह सैनी का आज भिवानी दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Bhiwani

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज यानी 31 मार्च 2026 को भिवानी के तोशाम में पूर्व कृषि मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित ‘उन्नत सिंचाई उत्सव’ के उद्घाटन और ‘प्रगतिशील रैली’ में शामिल होंगे। इस दौरे पर वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

भिवानी के तोशाम में पूर्व कृषि मंत्री चौधरी सुरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर यह कार्यक्रम चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। यह दो-दिवसीय उत्सव (31 मार्च से 1 अप्रैल) किसानों को आधुनिक खेती और सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों से जोड़ने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Read Also: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे PM मोदी, सेमीकंडक्टर प्लांट समेत करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें कृषि की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराना है। यह उत्सव राज्यसभा सांसद किरण चौधरी और हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। रैली और उत्सव की तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा व बैठने की पुख्ता व्यवस्था की गई है।

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने अपने ‘X’ अकाउंट पर किए पोस्ट में कहा है कि, “माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का तोशाम की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। उन्नत सिंचाई उत्सव 2026 एवं प्रगतिशील रैली के अवसर पर 31 मार्च 2026 को चौ. सुरेंद्र सिंह स्टेडियम, तोशाम (भिवानी) में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आप सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित करती हूँ। आइए, अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस जनहितकारी आयोजन को सफल बनाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *