Gold, Silver Rate: डॉलर के कमजोर होने से चांदी 5,000 रुपये चढ़ी, सोना 2,300 रुपये मजबूत

Gold, Silver Rate: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 5,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।Gold, Silver Rate:

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये, या 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,300 रुपये, या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया।

पिछले सत्र में ये 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं में हालिया गिरावट के बाद कीमतें घटने पर होने वाली लिवाली के कारण सर्राफा की कीमतों में सुधार आया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार आया, क्योंकि व्यापारियों ने सस्ते में लिवाली बढ़ा दी, इसे डॉलर में आई नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला।Gold, Silver Rate:

उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के पश्चिम एशिया में होने वाले भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बने रहने की उम्मीद है, जो घरेलू बाजारों में बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस हो गई और सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना लगभग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सात अप्रैल की समय सीमा से पहले संघर्ष विराम की संभावना के बीच कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ गईं।Gold, Silver Rate:

हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका के मजबूत वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से सोने की कीमतों में तेजी सीमित रह सकती है।उन्होंने ये भी बताया कि नौकरियों के उत्साहजनक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतें ऊपर-नीचे और अस्थिर बनी रह सकती हैं।कोटक सिक्योरिटीज में जिंस रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह भू-राजनीति ही मुख्य कारक बनी रहेगी और इससे ही सर्राफा कीमतों को दिशा मिलेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *