GUJARAT: अहमदाबाद में अपहरण के कुछ ही घंटों के अंदर शिशु को बचाया गया

GUJARAT:

GUJARAT: के अहमदाबाद में फुटपाथ से एक महीने के शिशु का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला और दो नाबालिगों समेत चार लोगों को पकड़ा है। अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जिनल परमार (21) को उत्तर प्रदेश में उसके एक सहयोगी ने भानु जाटव नामक व्यक्ति के लिए उसे अवैध रूप से एक शिशु की व्यवस्था करने के लिए काम पर रखा था।GUJARAT

READ ALSO-Shraddha Festival: पूर्वजों के प्रति आभार का पर्व श्राद्ध, जानें इसका महत्व और नियम

अपराध शाखा की एक टीम ने सोमवार को जाटव का पता लगाकर उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक बयान के अनुसार, दो अक्टूबर की तड़के शहर के न्यू रानीप इलाके से शिशु का अपहरण उस समय किया गया जब वह अपने मजदूर माता-पिता के साथ सो रहा था। इसके अनुसार, शिकायत मिलने के बाद अहमदाबाद अपराध शाखा, स्थानीय अपराध शाखा और साबरमती पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, तकनीकी निगरानी और मानवीय सूत्रों का उपयोग किया और रेलवे स्टेशनों, बस डिपो और हवाई अड्डे पर नजर रखी। इसके बाद पुलिस ने परमार का पता लगाया और उसे साबरमती रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ लिया।GUJARAT

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने खुलासा किया कि उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति ने जाटव की ओर से उसे एक शिशु का इंतजाम करने के लिए कथित तौर पर छह लाख रुपये देने की पेशकश की थी। बयान के अनुसार, उसने बच्चे का अपहरण करने से पहले कथित तौर पर न्यू रानीप और सोला सिविल अस्पताल क्षेत्रों की रेकी की थी। अपहरण के बाद पुलिस की बढ़ती निगरानी के कारण आरोपी महिला डर गई और भागने का प्रयास करने से पहले कुछ ही घंटों के अंदर उसने बच्चे को न्यू रानीप इलाके में लावारिस छोड़ दिया। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।GUJARAT

READ ALSO-New Air Force Chief : कारगिल के जांबाज फाइटर पायलट आशुतोष दीक्षित के हाथों में होगी वायुसेना की कमान

परमार के फोन में मिले तस्वीरों के आधार पर उसकी कथित तौर पर मदद करने वाले दो किशोरों को भी पकड़ा गया और उन्हें साबरमती पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में साबरमती थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) (अपहरण) और मानव तस्करी व साजिश से जुड़ी अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।GUJARAT

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *