Strait of Hormuz में कॉमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय नाविक घायल, भारत ने की निंदा

Strait

Strait of Hormuz : ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे पनामा-फ्लैग वाले जहाज MT On Peace को प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया. हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय नागरिक हैं. भारत ने कॉमर्शियल शिपिंग और नाविकों को निशाना बनाए जाने पर चिंता जताई है.

News Desk : ओमान के तट के पास मंगलवार को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे पनामा-फ्लैग वाले कॉमर्शियल जहाज MT On Peace पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जहाज पर कुल 19 क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे. हमले में 12 क्रू मेंबर घायल हुए और इनमें 11 भारतीय हैं. घायल नाविकों को ओमानी अधिकारियों की मदद से जहाज से बाहर निकाला गया और उन्हें ओमान के खासाब में इलाज के लिए ले जाया गया. भारत ने इस मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया है.Strait

Read Also: BSP Politics: आकाश आनंद या ईशान आनंद? मायावती के बाद बसपा में नंबर-2 कौन, 13 दिन में बदली पूरी तस्वीर

विदेश मंत्रालय ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले गहरी चिंता का विषय हैं. भारत ने शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के हित में ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपील की है. MEA ने कहा कि कॉमर्शियल जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही तथा कारोबार जल्द बहाल किया जाना चाहिए.Strait

Read Also: CM नायब सैनी के सिंगापुर दौरे का तीसरा दिन, 12 से ज्यादा कंपनियों के साथ निवेश पर मंथन

MT On Peace पर हमला ऐसे समय हुआ है जब होर्मुज स्ट्रेट और उसके आसपास कॉमर्शियल जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. रॉयटर्स के मुताबिक अक्टूबर के पहले सप्ताह में कम से कम सात टैंकरों पर हमले दर्ज किए गए. इससे पहले जुलाई में भी दो UAE-linked टैंकरों MT Mombasa और MT Al Bahiyah को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई थी, जिसमें एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत और 10 अन्य के घायल होने की जानकारी दी गई थी. होर्मुज स्ट्रेट वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, इसलिए यहां बढ़ता तनाव तेल, शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर डाल सकता है.Strait

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterStrait

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *