दिल्ली ( रिपोर्ट- विनय सिंह ) : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दिशा रवि को 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पटियाला कोर्ट ने दिशा को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।
टूल किट मामले में आरोपी दिशा रवि जो पर्यावरण एक्टिविस्ट हैं जिनको पटियाला हाउस कोर्ट ने 3 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले पटियाला हाउस कोर्ट ने दिशा रवि को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।शुक्रवार को दिशा रवि की पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद एक बार फिर से पटियाला हाउस कोर्ट में आज उन्हें पेश किया गया।
ALSO READ – चांदनी चौक में रातों रात हुई मंदिर की पुनर्स्थापना, कोर्ट के आदेश पर हटाया गया था मंदिर
सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह शांतनु और निकिता के सामने दिशा से पूछताछ करना चाहती है। दिल्ली पुलिस की तरफ से 3 दिन की न्यायिक हिरासत की मांग की गई थी जिसको कोर्ट ने स्वीकार भी कर लिया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान दिशा सवालों के जवाब देने में आनाकानी करती आ रही है।
दिल्ली पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील ने कोर्ट को बताया कि शांतनु को नोटिस जारी किया गया है। दिशा ने सारा ठीकरा सह आरोपियों शांतनु और निकिता पर फोड़ा है। इसलिए हम उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करना चाहते हैं। पुलिस ने शांतनु से 22 फरवरी को उसके सामने पेश होने को कहा है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

