उत्तर प्रदेश: बदायूं में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपितों पर तीन मंजिल से धक्का देने का भी आरोप

उत्तर प्रदेश: बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में 15 साल की नाबालिग के साथ दो भाइयों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और बाद में उसे तीन मंजिला इमारत की छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंगलवार को आधी रात को आरोपी अपने भाई के साथ नाबालिग का मुंह दबाकर खाली मकान में ले गया। जहां एक आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया और दूसरा आरोपी ने वारदात में शामिल रहा। किशोरी के विरोध करने उसे मकान की दूसरी मंजिल से फेंक दिया। जब किशोरी काफी देर तक घर नही पहुंची, तब परिजन उसकी तलाश को निकले। चीख-पुकार सुनने पर परिजन पहुंच गए और गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read Also: कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया- ज्योतिरादित्य सिंधिया

पीड़ित परिवार की तरफ से दर्ज एफआईआर के मुताबिक नाबालिग जब अपने घर के बाहर टॉयलेट करने गई थी तो पड़ोस में ही रहने वाले दो भाई राजीव और आशीष मंगलवार रात उसे जबरदस्ती अपने घर ले गए। दोनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया औऱ फिर नाबालिग को अपनी तीन मंजिला की छत पर ले गए और उसे वहां से नीचे धक्का दे दिया।

पलिस के मुताबिक, शिकायत के आधार पर पुलिस ने गैंगरेप (376 डी आईपीसी) की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित भाई फरार हैं और जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *