चांदनी चौक में रातों रात हुई मंदिर की पुनर्स्थापना, कोर्ट के आदेश पर हटाया गया था मंदिर

दिल्ली ( रिपोर्ट – संजय वर्मा) : चांदनी चौक में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को 2 जनवरी की रात  कोर्ट के आदेश के बाद एजेंसियों ने इसे हटा दिया था जिसके बाद यहां पर हनुमान भक्तों और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली लोगों ने यहां पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और इसकी पुनर्स्थापना  की मांग भी की ।
और जिस तरह से रातों-रात मंदिर को हटाया गया उसी तरह से रातों रात आज एक बार फिर मंदिर की पुनर्स्थापना की गई राम भक्तों द्वारा लोगों का कहना है कि अचानक हनुमान जी प्रकट हुए और अपने ही स्थान पर वह दोबारा पुनर्स्थापित  हो गए, यह सब हनुमान जी की कृपा है।
 स्थानीय लोग मंदिर की पुनर्स्थापना को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और यहां पर हनुमान भक्त जय श्री राम जय हनुमान के नारे लगा रहे हैं स्थानीय लोग काफी खुश हैं हालांकि मंदिर हटाने का आदेश कोर्ट का था लेकिन अभी राम भक्तों द्वारा इसकी पुन:  स्थापना से स्थानीय निवासी काफी खुश है लोगो ने इस मौके पर लड्डू भी बांटे ।

ALSO READ – चीन ने पहली बार माना गलवान में मारे गए उसके सैनिक

 

चांदनी चौक में प्राचीन हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना के बाद अब राजनीति भी  गर्माना शुरू हो गई है दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने  मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
इस मौके पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्राचीन हनुमान मंदिर की स्थापना को लेकर कहा कि हम यहां पर दर्शन करने के लिए आए हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह आग्रह करेंगे कि वह भी इस मंदिर के लिए आगे बढ़े और इस को भव्य मंदिर बनाने में मदद करें।
वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने कहा कि इस मंदिर से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए यह लोगों की आस्था का विषय है और हम यहां पर पहुंचे हैं मंदिर के दर्शन करने के लिए सबको इसका स्वागत करना चाहिए इस मंदिर की पुनर्स्थापना से हनुमान भक्त और राम भक्त खुश है  ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *