फिल्मों में अपने अवतार पर बोलीं वाणी- एक जैसे रोल और…

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर की 3 फिल्में आने वाली हैं लेकिन वह चाहती हैं कि जब भी उनकी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हों, वे खुद को हर बार एक नए अवतार में पेश करें।

वाणी ‘शमशेरा’ में रणवीर कपूर के साथ, ‘बेल-बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ और ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आएंगी।

उनका कहना है कि वह ऐसी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती हैं जो हमेशा एक जैसे रोल या एक जैसे लुक में स्क्रीन पर नजर आएं।

वाणी ने कहा कि एक अभिनेत्री के तौर पर मैं हर तरह के रोल में हाथ आजमाना चाहती हूं और मैं खुशनसीब हूं कि इस साल मेरे पास ऐसी फिल्में हैं, जो बड़े पैमाने पर लोगों का मनोरंजन करेंगी और मुझे अलग-अलग अंदाज में दिखाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

मैं अपने करियर में हर तरह की शैली की फिल्मों में अभिनय करना चाहती हूं और जब भी संभव हो रिस्क लेना चाहती हूं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं कोशिश करती हूं कि अभिनय की दुनिया में डुबकी लगाकर खुद में नई-नई चीजें खोजना चाहती हूं।

मैं हमेशा ऐसी फिल्में लेने की कोशिश करती हूं जो मुझे कुछ रोचक करने और स्क्रीन पर अपनी पहचान छोड़ने में मदद करे। मैं साल 2021 को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *