Politics News: देश के तीन राज्यों का चुनावी मुकाबला आज संपन्न हो गया है।असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग हुई है।केरल में सत्तारूढ़ LDF सरकार तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्षी UDF जोर-आजमाईश में लगा है। असम में BJP-led गठबंधन अपनी सत्ता बचाने के लिए मैदान में है, वहीं पुडुचेरी में भी सत्ता और विपक्ष के बीच कड़ी टक्कर है।Politics News
4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।वही अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं।वही असम, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव मुकाबले के साथ ही कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है।नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई है वहीं कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हुई है।Politics News
Read Also- IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीटी की धीमी ओवर गति के लिए गिल पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
तीन राज्यों के इस चुनावी मुकाबले के संपन्न होने के साथ ही अब 23 तारीख को तमिलनाडु के चुनावी मुकाबले और पश्चिम बंगाल के 23 और 29 को होने वाले दो चरणों के चुनावी मुकाबले पर तमाम निगाहें लगी है।
4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन सभी राज्यों के चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे।

