Delhi: पश्चिम एशिया संकट: अंतर मंत्रालय समूह ने ईंधन आपूर्ति और नागरिकों की सुरक्षा पर दी अपडेट जानकारी

Delhi: 

Delhi: पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने जानकारी दी है कि हमारे किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर किसी प्रकार की कमी ड्राई आउट की कोई सूचना नहीं है। कल 1 दिन में 51 लाख से अधिक घरों को एलपीजी सिलेंडर की सेल हुई है।एलपीजी सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग 98% पर पहुंच गई है ।ओटीपी बेस्ड डिलिवरी 92% है।Delhi: 

कमर्शियल एलपीजी 70% तक रिस्टोर की गई है।बल्क नॉन डोमेस्टिक एलपीजी सप्लाई को रिस्टोर किया गया है शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी मुकेश मंगल की ओर से जानकारी दी गई है कि मिनिस्ट्री ऑफ़ पोर्ट्स ने DG शिपिंग के ज़रिए अब तक 1800 से ज़्यादा भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस लाने में मदद की है,जिसमें पिछले 24 घंटों में खाड़ी क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से 49 नाविक शामिल हैं। Delhi: 

Read Also- Iran War Ceasefire: कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तान शुक्रवार को अमेरिका-ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता की करेगा मेजबानी

केमिकल्स-फर्टिलाइजर्स मंत्रालय सत्यप्रकाश टीएल ने जानकारी दी है कि वेस्ट एशिया संकट के कारण दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स की बिक्री कीमतों में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने जानकारी दी है कि पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत लगातार GCC देशों से भी लगातार हम सम्पर्क में हैं। Delhi: 

भारत और ईरान के बीच हार्मुज पर टोल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।ईरान में 7500 भारतीय है,सुरक्षा का अभी माहौल है इसलिए हमने कल एडवाइजरी में कहा कि वो भारत आ सकते है। वही इस सवाल के जवाब में कि संघर्ष विराम से भारत को क्या फायदा होगा। Delhi: 

Read Also- Karnataka: कर्नाटक में ट्रेकिंग के दौरान केरल की छात्रा लापता, जांच में जुटी NDRF टीम

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि शांति के माहौल से सबको फायदा होता है…खाड़ी के देशों में भारतीयों का जीवन बेहतर होता है और ऊर्जा ज़रूरतें भी पूरी होती है।हम शांति के पक्ष में है और उम्मीद करते है कि शांति का माहौल बना रहेगा विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम वेस्ट एशिया में हो रहे डेवलपमेंट पर करीब से नज़र रख रहे हैं।हम इस इलाके के देशों के साथ लगातार बातचीत कर रहे हैं।वही विदेश मंत्री एस जयशंकर  11 से 12 अप्रैल 2026 तक यूनाइटेड अरब अमीरात का ऑफिशियल दौरा कर रहे है। इस दौरे के दौरान, विदेश मंत्री UAE की लीडरशिप से मिलेंगे ताकि दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग का रिव्यू किया जा सके और बड़ी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और गहरा किया जा सके। Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *