पश्चिम बंगाल चुनाव: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र जारी कर TMC पर साधा निशाना

Amit Shah

पश्चिम बंगाल में चुनावी संग्राम जारी है। यहां 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा और 4 मई को चुनाव परिणाम सामने आएंगे। चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में आज BJP का संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने TMC पर निशाना साधते हुए कहा कि, ” TMC के शासन से त्रस्त बंगाल की जनता परिवर्तन चाहती है।”

आपको बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP का संकल्प पत्र जारी किया है। BJP का संकल्प पत्र जारी कर शाह ने कहा कि, “BJP का ‘संकल्प पत्र’ उन किसानों, युवाओं और महिलाओं का मार्गदर्शन करेगा, जिन्हें एक नई दिशा मिली है। यह बंगाल की संस्कृति पर गर्व करने वाले हर नागरिक को एक नई उम्मीद देगा। यह ‘विकसित भारत’ के लिए PM मोदी के विज़न को भी दर्शाता है।”

Read Also: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज पद से इस्तीफा

आज BJP ने 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। यह संकल्प पत्र बंगाल के हर तबके में व्याप्त गहरी निराशा से बाहर निकलने का एक मार्ग है। यह संकल्प पत्र कृषि के संकट और विभिन्न आशंकाओं से घिरे किसानों को एक नया मार्ग दिखाएगा। बेरोजगार युवाओं और भय से त्रस्त महिलाओं को भी नया रास्ता दिखाएगा। बंगाल संस्कृति के गौरव की अनुभूति करने वाले हर नागरिक को नई आशा और नया भरोसा देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत, यह विकसित भारत का रोडमैप भी बंगाल की जनता के सामने रखेगा।

अमित शाह ने TMC पर भी बोला हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने BJP के ‘संकल्प पत्र’ को ‘भरोसा पत्र’ का नाम दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा- TMC से त्रस्त पश्चिम बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है। यह भरोसा पत्र बंगाल को निराशा से निकलेगा और एक नया मार्ग दिखाएगा। TMC शासन पश्चिम बंगाल के लिए बुरे सपने जैसा है। बंगाल में भय, भेदभाव, भ्रष्टाचार ममता राज की पहचान है। हमारी सरकार आने के बाद यहां घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस होगा। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। बंगाल में हम 6 महीने के अंदर ही UCC लागू करेंगे।

Read Also: कुरुक्षेत्र में कल होगा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर राज्यस्तरीय समारोह, CM नायब सैनी करेंगे शिरकत

BJP के ‘भरोसा पत्र’ में किए गए बड़े वादे

बंगाल चुनाव के मद्देनजर BJP ने अपने संकल्प पत्र में कई बड़े दावे और वादे किए हैं। इसके संबंध में जानकारी देते हुए अमित शाह ने कहा है कि, “BJP का यह संकल्प पत्र ‘विकसित भारत’ के लिए PM मोदी के विज़न को दर्शाता है। हम 45 दिन में 7वां वेतन आयोग लागू करेंगे। हमारी सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं के हित में काम करेगी। सरकार बनी तो बॉर्डर पर फेंसिंग के लिए जमीन और यहां घुसपैठ पर जीरो टॉलरेंस होगा। हर थाने में महिला डेस्क की स्थापना भी होगी। महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा। गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। सरकारी बसों में महिलाओं को फ्री यात्रा सुविधा देंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के विकास के लिए राज्य को ग्लोबल सप्लाई चेन से भी जोड़ेंगे। बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये दिए जाएंगे। उत्तरी बंगाल लंबे समय से विकास से वंचित रहा है। उत्तरी बंगाल में अलग-अलग ज़िलों में एक AIIMS, एक IIT, एक IIM और एक फ़ैशन डिज़ाइनिंग संस्थान की स्थापना करके, हम उत्तरी बंगाल के समग्र विकास को सुनिश्चित करेंगे।” इसके साथ BJP के संकल्प पत्र में अन्य कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *