बिग बॉस 14 को आज मिलेगा विजेता

मुंबई: बिग बॉस सीजन 14 को आज उसका विजेता मिल जाएगा। आज शो का ग्रैंड फिनाले है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट अली गोनी, निक्की तंबाली, राखी सावंत, रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य धूम मचाते हुए नजर आएंगे।

इस दौरान रुबीना और राहुल जबरदस्त डांस के साथ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देंगे। कलर्स टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्रैंड फिनाले के कुछ प्रोमो वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें राहुल-रुबीना की जोड़ी और राखी सावंत का धमाकेदार डांस नजर आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

डांस के दौरान राहुल-रुबीना ने एक-दूसरे के प्रति जो व्यवहार दिखाया है उसमें उनकी दुश्मनी देखने को मिल रही है। दोनों ने अल्लाह दुहाई है गाने पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी है।

इसके अलावा कलर्स टीवी ने एक और प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें राखी अपने हिट नंबर “परदेसिया ये सच है पिया” पर ठुमकें लगाते हुए नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वहीं, एक बार फिर से वो अपने किरदार जूली को स्टेज पर दर्शाती नजर आईं। शो में आज का एपिसोड बेहद दिलचस्प होगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *