INTERNATIONAL NEWS: पाकिस्तान में शुरू हुई अमेरिका-ईरान शांतिवार्ता

INTERNATIONAL NEWS:

INTERNATIONAL NEWS: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच सीधे शांतिवार्ता शुरू हो गई है। पाकिस्तान की मध्यस्थता में हो रही यह वार्ता दोनों देशों के बीच छह हफ्ते पुराने युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने की कोशिश है। मिडिल ईस्ट की जंग में युद्ध विराम है और अब दो हफ्ते के युद्ध विराम के बीच बातचीत का पहला दौर इस्लामाबाद में शुरू हो गया है।INTERNATIONAL NEWS

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलिगेशन पहुंच चुका है, जिसमें जेरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकोफ भी शामिल हैं। ईरानी डेलिगेशन की अगुवाई संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर ग़ालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची कर रहे हैं। अगले कुछ घंटे तय करेंगे कि क्या मध्य पूर्व में स्थायी शांति संभव है। अमेरिका-ईरान के बीच पिछले दिनों गुप्त कूटनीति के जरिए दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, जिसके बाद आज बातचीत शुरू हुई है। वार्ता के एजेंडे में कई बड़े मुद्दे हैं – इनमें ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम , होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलना ,ईरान समर्थित गुटों पर रोक और प्रतिबंधों में राहत के मुद्दे शामिल है।INTERNATIONAL NEWS

Read Also-ऐतिहासिक चंद्र यात्रा के बाद चार अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी, अब चांद पर उतरने की तैयारी में नासा

हालांकि दोनों पक्षों के बीच गहरा अविश्वास है। ईरान ने बातचीत शुरू करने से पहले लेबनान और प्रतिबंधों पर कुछ शर्तें रखी हैं, जबकि अमेरिका सख्त रुख अपनाए हुए है। फिलहाल दुनिया भर की निगाहें इस्लामाबाद पर टिकी हुई हैं। अगर ये वार्ता सफल हुई तो न सिर्फ मध्य पूर्व में शांति लौटेगी, बल्कि वैश्विक तेल बाजार भी स्थिर हो जाएगा। वही पाकिस्तान इस मध्यस्थता के जरिए अपनी कूटनीतिक ताकत दिखाने में भी जुटा है।INTERNATIONAL NEWS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *