SPORTS: ओडिशा के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने फोटो फिनिश में 100 मीटर का जीता खिताब

SPORTS:

SPORTS: ओडिशा के स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने एकदिवसीय इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर का खिताब आसानी से जीतने के बाद 100 मीटर दौड़ को फोटो फिनिश के जरिए अपने नाम कर सुर्खियां बटोरीं। तेज मोंडो ट्रैक पर अपने आउटडोर सत्र की शुरुआत करते हुए 22 वर्षीय कुजूर ने सुबह के सत्र में 20.74 सेकंड का समय निकालकर 200 मीटर स्पर्धा जीती। उन्होंने 400 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक विशाल टी (21.01 सेकंड) को पीछे छोड़ा, जो एनसीओई तिरुवनंतपुरम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।SPORTS

Read Also-POLITICS: पाकिस्तान में शांति वार्ता-‘कांग्रेस ने भारतीय कूटनीति को विफल बताकर किया प्रहार’

राजस्थान के धर्मवीर चौधरी 21.03 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कुजूर को हालांकि 100 मीटर दौड़ में तमिल अरसु से कड़ी टक्कर मिली। दोनों का समय शुरुआत में 10.28 सेकंड दर्ज किया गया, लेकिन फोटो फिनिश में कुजूर (10.272 सेकंड) ने अरसु (10.280 सेकंड) को बेहद मामूली अंतर से हराया।SPORTS

गुरविंदरवीर सिंह 10.40 सेकंड के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कुजूर ने कहा, “यह दौड़ काफी करीबी रही, लेकिन मैं अपने प्रदर्शन और समय से खुश हूं। यह सत्र का पहला मुकाबला था और यह मेरे लिए अब तक की सत्र की सर्वश्रेष्ठ शुरूआत है। पिछले साल मैंने 10.5 सेकंड का समय निकाला था जबकि इस बार 10.28 सेकंड रहा। आगे फेडरेशन कप और राष्ट्रीय अंतरराज्यीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।”SPORTS

उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में नए मोंडो ट्रैक की तारीफ करते हुए कहा कि यह काफी तेज है और उन्होंने इससे पहले बेल्जियम और मोनाको में ऐसे ट्रैक पर प्रतिस्पर्धा की है। शैली सिंह ने महिला लंबी कूद में 6.24 मीटर की छलांग के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा की परीक्षा (6.10 मीटर) दूसरे और लक्षद्वीप की मुबस्सिना मोहम्मद (6.05 मीटर) तीसरे स्थान पर रहीं। महिला 200 मीटर में अखिल भारतीय पुलिस की प्रियंका सिकरवार ने 23.91 सेकंड के साथ जीत दर्ज की, जबकि कर्नाटक की उन्नति बोल्लांडा (24.12 सेकंड) दूसरे स्थान पर रहीं।

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

पुरुष लंबी कूद में हरियाणा के मोहम्मद अत्ता साजिद ने 7.86 मीटर के साथ पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक के शैलेश कुशवाहा (30:01.08) 10,000 मीटर दौड़ में विजेता रहे, जबकि 800 मीटर में उत्तराखंड के अनु कुमार (1:49.87) शीर्ष पर रहे। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के मोहम्मद लाजन (14.23 सेकंड) ने 110 मीटर बाधा दौड़ में जीत दर्ज की, जबकि महिला 100 मीटर बाधा दौड़ में इसी टीम की सी. अंजलि (13.58 सेकंड) पहले स्थान पर रहीं।SPORTS

उत्तर प्रदेश की तान्या चौधरी ने 61.29 मीटर के साथ महिला हैमर थ्रो जीता। एशियाई खेलों की पदक विजेता हिमा दास ने दो साल बाद ट्रैक पर वापसी की, लेकिन 200 मीटर (25.42 सेकंड) और 400 मीटर (57.94 सेकंड) में वह पीछे रहीं। हिमा ने कहा, “यह दो साल के अंतराल पर मेरा पहला मुकाबला है और मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। अभी मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं, लेकिन धीरे-धीरे लय में लौट रही हूं। अगली प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।”SPORTS

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *