Mathura: मथुरा नाव हादसे में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा, यमुना नदी में नाव पलटने से 14 यात्रियों की मौत

Mathura:

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने से हुए हादसे में सोमवार को एक और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पुलिस ने ये जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि दो और लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। Mathura

Read Also-Noida Protest: नोएड़ा में चक्का जाम, क्षमिक कर्मचारी लोग क्यों उतर सडकों पर, जानिए बड़ी वजह ?

उन्होंने कहा, “आज हमें एक और शव मिला है जिसकी पहचान परिवार वालों ने मोनिका के रूप में की है।”उन्होंने आगे बताया, “एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जल पुलिस, स्थानीय गोताखोर, जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तलाशी अभियान में लगी हुई हैं।Mathura

Read Also- Jammu News: सांबा में बेमौसम बारिश से किसान हुए प्रभावित, बैसाखी से पहले शुरू की गेहूं की कटाई

हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ था, जब पंजाब के लगभग दो दर्जन पर्यटकों को ले जा रही एक नाव वृंदावन के केसी घाट के पास एक पोंटून पुल के तैरते हुए ड्रम से टकराकर पलट गई।अधिकांश पीड़ित लुधियाना जिले के जगराओं और दुगरी क्षेत्रों के निवासी थे। Mathura

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *