Team India की विजय परेड के दौरान कई फैंस घायल,अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप

Team India Victory Parade: टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की गुरुवार को दक्षिण मुंबई में विजय परेड निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में फैन के उमड़ने से विजय जुलुस के मार्ग पर भारी भीड़ हो गई। इस वजह से विजय परेड के दौरान करीब 11 लोगों को मामलू चोट लगी या चक्कर आ गया। इस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।नौ लोगों को चोट लगने और सांस लेने में परेशानी होने पर सरकारी जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के डीन ने कहा कि अब उनकी हालत स्थिर है।

Read also-केजरीवाल की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने CBI को दिया नोटिस, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

विजय परेड के दौरान फैन्स की बिगडी तबीयत-  अधिकारियों ने बताया कि एक फैन को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पास सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक एक और व्यक्ति को दक्षिण मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां से इलाज के बाद उसे भी छुट्टी दे दी गई।गुरुवार शाम को भारतीय क्रिकेट टीम की विजय परेड देखने के लिए हजारों फैन मरीन ड्राइव पर उमड़ पड़े थे।पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मरीन ड्राइव और वानखेड़े स्टेडियम के बीच बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

Read also-Chhattisgarh: लकड़ी निकालने कुएं में उतरा युवक, बचाव में गए 4 लोगों समेत युवक की मौत

 यह भी जानें –भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत का 11 साल का आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा भी खत्म हो गया।मुंबई में क्रिकेट फैन ने टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी।भारतीय फैन विक्ट्री परेड का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश और उत्साहित हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *