Gurugram में रफ्तार का कहर! थार की टक्कर से डिलीवरी एजेंट की मौत, आरोपी फरार

Gurugram, Delivery agent killed in Gurugram Thar collision

Gurugram: गुरुग्राम से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार थार की टक्कर से एक बाइक सवार डिलीवरी एजेंट (Delivery Agent) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें, गुरुग्राम (Gurugram) में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक घर का चिराग बुझा दिया। बुधवार 15 अप्रैल 2026 की तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में फूड डिलीवरी एजेंट (Delivery Agent) की जान चली गई। हादसा सेक्टर-49 के नजदीक सुबह के करीब हुई। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रवीण कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन (Jalaun) जिले का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-71 में रहता था और सेक्टर-49 स्थित ओमैक्स मॉल (Omaxe Mall) में (Domino’s Pizza) आउटलेट में कंपनी प्रतिनिधि यानी डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करता था।

Gurugram- पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के करीब ढाई बजे प्रवीण ड्यूटी के दौरान मोटरसाइकिल से दुकान लौट रहा था। इसी दौरान सेक्टर-49 स्थित ‘स्पेस आई-टेक पार्क’ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार थार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रवीण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी थार चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।  Gurugram Gurugram

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल प्रवीण को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात थार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस हादसे वाली जगह और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Read Also: गाड़ियां थमीं, कतारें लंबी… खेती के सीजन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत! कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड

साथ ही आरोपी के भागने वाले रूट को भी ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 20 साल के प्रवीण की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। जालौन से गुरुग्राम आकर वह अपने परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा था, लेकिन एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसके सारे सपने तोड़ दिए। गुरुग्राम में देर रात और तड़के तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *