दूल्हे ने पूरी की मां की ख्वाहिश, दुल्हन को लेने हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात…

Unique Wedding: The groom fulfilled his mother's wish, the wedding procession arrived by helicopter to pick up the bride...Panchkula News, Panchkula News Today, Panchkula News in Hindi, Panchkula News, Panchkula News, The groom arrived in village Dhandardoo by helicopter to pick up the bride, #panchkula, #haryana, #LatestNews, #uniquewedding, #groom, #bride, #helicopter

Unique Wedding: हरियाणा के पंचकूला जिले में सोमवार 7 अप्रैल की सुबह एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए हेलिकॉप्टर से पहुंचा। दरअसल पंचकूला के माछरोली गांव में रहने वाले साहिल की मां की इच्छा थी कि उनकी बहू हेलिकॉप्टर से आए।

Read Also: Weather Updates: राजधानी में तपती गर्मी का तांडव, इतने दिनों तक लू का खतरा, IMD ने दी ये चेतावनी

हेलिकॉप्टर लैंड करने वाली जगह पर सुरक्षा के लिहाज से हर तरह के इंतजाम किए गए। एक दमकल और एक एंबुलेंस समेत इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था की गई। साहिल की मां ने बताया कि बेटे ने उनकी ख्वाहिश पूरी की है, इससे वे बहुत खुश हैं। हरियाणा में इन दिनों हेलीकॉप्टर से बारात लाना काफी आम हो गया है। इससे पूरा कार्यक्रम सुर्खियों में तो आता ही ही है, रुतबा भी बढ़ जाता है।

Read Also: पंप में क्लोरीन गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, संपर्क में आए 5 लोग अस्पताल में भर्ती

साहिल की मां ने कहा कि आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि आज मेरे बेटे की शादी है और मैं दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर (उसके ससुराल) जा रही हूं। मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं अपने बेटे की पत्नी को हेलीकॉप्टर में लेकर आऊं और उसे अपनी बेटी की तरह रखूंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *