Maharashtra: पुणे हवाई अड्डे का रनवे परिचालन हुआ बहाल, फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग के कारण आधी रात…

Maharashtra:

Maharashtra: पुणे हवाई अड्डे का रनवे अब बहाल कर दिया गया है और परिचालन के लिए चालू घोषित कर दिया गया है। यह पहले भारतीय वायु सेना के एक विमान से जुड़े हादसे के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। वायु सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुणे अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों ने पहले बताया था कि शुक्रवार रात करीब 10.25 बजे एक लड़ाकू विमान के उतरने के दौरान उसका ‘अंडरकैरेज फेल’ (विमान के नीचे लगे लैंडिंग गियर प्रणाली में खराबी आ जाना) हो गया, जिससे रनवे बाधित हो गया।Maharashtra: 

Read Also- Crime News: दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू घोपकर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि इस घटना के कारण इंडिगो, एअर इंडिया, स्पाइसजेट, अकासा और एअर इंडिया एक्सप्रेस समेत विभिन्न विमानन कंपनियों की कुल 91 उड़ानें प्रभावित हुईं।इससे पहले शुक्रवार रात वायुसेना ने कहा था कि उसके एक लड़ाकू विमान से जुड़ी घटना के बाद पुणे हवाईअड्डे का रनवे परिचालन के लिए अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है।विमान चालक दल सुरक्षित है और किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।Maharashtra: 

Read Also- Gujarat: गुजरात में मच्‍छरों के आतंक से परेशान हुए ग्रामीण, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

वायुसेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पुणे हवाईअड्डे का रनवे, जो भारतीय वायुसेना के एक विमान से जुड़ी घटना के कारण अस्थायी रूप से अनुपलब्ध था, अब बहाल कर दिया गया है और परिचालन के लिए चालू घोषित कर दिया गया है। सभी आवश्यक सुरक्षा जांच और मंजूरियां पूरी कर ली गई हैं। उड़ान संचालन चरणबद्ध तरीके से फिर शुरू किया जा रहा है।’रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पुणे हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य की जा रही हैं। स्थिति पर काबू पा लिया गया है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।Maharashtra: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *