Sports News: महिला टी20 मैच पर महिला क्रिकेटर जेमिमा रौड्रिग्स बोली – हमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा

Sports News: महिला टी20 मैच पर महिला क्रिकेटर जेमिमा रौड्रिग्स बोली – हमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा भारतीय महिला बल्लेबाज जेमिमा रौड्रिग्स ने स्वीकार किया कि उनकी टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले महिला टी20 मैच में अच्छे रन नहीं बना सकी और उन्होंने ये भी कहा कि आगामी विश्व कप की तैयारी के लिए ये श्रृंखला बल्लेबाजों, खासकर हरफनमौलाओं के लिए सुनहरा मौका है।भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते छह विकेट से जीत दर्ज की।Sports News:

Read Also- Crime News: दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू घोपकर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रौड्रिग्स ने पत्रकारों से कहा,‘‘मुझे लगता है कि हम बल्लेबाजी में 15.20 रन पीछे रह गए। जिस तरह की शुरूआत हमें मिली और शेफाली ने जिस तरह से शानदार शुरूआत दी, हमें बेहतर स्कोर बनाना चाहिए था।’’उन्होंने कहा,‘‘इसके बाद दो ओवर में दो विकेट गिर गए लेकिन हरमनप्रीत कौर और मैं साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे थे। हमने वो लय बनाई और दबाव हटा दिया था लेकिन मौके को भुना नहीं सके।’’हरमनप्रीत ने 33 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए जबकि जेमिमा ने 29 गेंद में 36 रन की पारी खेली। दोनों ने 51 गेंद में 71 रन की साझेदारी की। Sports News:

Read Also-Maharashtra: पुणे हवाई अड्डे का रनवे परिचालन हुआ बहाल, फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग के कारण आधी रात…

जेमिमा और रिचा घोष (पांच) हालांकि लगातार आउट हो गए जिससे आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी नहीं हो सकी।रौड्रिग्स ने कहा,‘‘हरमन और मुझे बड़ी साझेदारी बनानी चाहिए थी। रिचा भी जिस तरह से आउट हुईं, वो शॉट छक्का भी हो सकता था। 10 में से एक बार आप इस तरह के शॉट पर आउट हो जाते हैं लेकिन नौ बार वे छक्का लगाती हैं। विश्व कप को देखते हुए हमें इस पर काम करना होगा।’उन्होंने कहा,‘‘निचले क्रम पर आने वाले हरफनमौलाओं को भी उतना मैच टाइम और अनुभव नहीं मिलता। दक्षिण अफ्रीका में उनके लिए ये सुनहरा मौका है जिससे विश्व कप की तैयारी मजबूत होगी।’ Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *