Crime News: दिल्ली में पिता-पुत्र की चाकू घोपकर बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Crime News: 

Crime News: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क इलाके में एक व्यक्ति और उसके बेटे की चाकू घोपकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को ये जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश सूद (62) और उनके बेटे करण सूद (27) के रूप में हुई है जबकि राहुल नाम का एक रिश्तेदार घायल हुआ है और उसका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार घटना की सूचना शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे साकेत के एक निजी अस्पताल से प्राप्त हुई, जहां सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट के तीन लोगों को उनके रिश्तेदारों ने भर्ती कराया था। Crime News:

Read also- Rajasthan: बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 10 मई तक रहेगी पूर्ण नहरबंदी, 48 घंटे के बाद होगी जलापूर्ति

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘जांच करने पर चिकित्सकों ने राकेश सूद और करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल को चोटें आई थीं।’ घटना की सूचना मिलते ही तुरंत एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान असद के रूप में हुई है जिसकी लंबे समय से पिता-पुत्र से दुश्मनी थी और ये घटना उसी का नतीजा थी। बयान में कहा गया है, ‘‘आरोपी तारा अपार्टमेंट का निवासी है। उसने कथित तौर पर दोनों पर धारदार वस्तु से हमला किया। उसे हिरासत में ले लिया गया है।’’Crime News:

Read also- Delhi: राज्यसभा उपसभापति के तौर पर लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए हरिवंश

अपराध और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सबूत एकत्र किए जबकि जांच के तहत इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि सीआर पार्क थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।इसी बीच, आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तारा अपार्टमेंट, अलकनंदा को दक्षिण दिल्ली की सबसे सुरक्षित कॉलोनी माना जाता था। सुषमा स्वराज और कई सांसद सालों तक वहां रहे थे।’उन्होंने कहा, ‘‘दोहरे हत्याकांड से दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के बारे में बहुत कुछ पता चलता है।’’Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *