सतना में पांचवीं कक्षा के छात्र की हत्या कर लाश को नीले ड्रम में छिपाया गया, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Satna Child Murder Case, MP crime news, minor boy killed Satna, Kolgawan police case, shocking murder India, child killed in house India, Satna police investigation, crime news Madhya Pradesh, minor murder case India, FSL investigation Satna, suspect absconding India crime, brutal killing India news

Satna Child Murder Case : मध्यप्रदेश के सतना शहर में सोमवार को पांचवीं कक्षा के एक छात्र की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई और शव को एक नीले रंग के ड्रम में छिपा दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र की बैंक कालोनी में प्रिया नर्सरी के पास किराए के एक मकान में हुई, जहां पीड़ित परिवार विगत 15 महीनों से रह रहा था।उन्होंने बताया कि परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है, जिसके बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।Satna Child Murder Case  Satna Child Murder Case 

Read also – दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संगठन ABVPने ‘छात्र अधिकार मार्च’ निकाला, 12 सूत्रीय मांग को लेकर किया प्रदर्शन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिवेश सिंह ने बताया कि मृतक छात्र के गले पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं।मृतक छात्र शिवराज रंजक थाना सभापुर के नयागांव निवासी रमेश रंजक का पुत्र है और वह ‘जीनियस हायर सेकेंडरी स्कूल’ के पांचवीं कक्षा का छात्र था।सिंह ने बताया कि मृतक की मां और बड़ी बहन ने घर के नजदीक ड्राइक्लीनियर की दुकान चलाने वाले मथुरा रजक नाम के एक व्यक्ति पर हत्या का संदेह जताया है।Satna Child Murder Case  Satna Child Murder Case 

उन्होंने बताया कि संदिग्ध फरार हो गया है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही हैं।पुलिस के मुताबिक, घटना के दिन शिवराज घर अकेला था, उसके पिता गांव गए हुए थे और मां दूसरे के घर में खाना बनाने गई हुई थी।सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे के करीब शिवराज की मां काम कर घर लौटी तो उसे घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला।मां ने अपनी बेटी को फोन कर शिवराज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह उसे घर पर छोड़कर आई थी।Satna Child Murder Case 

Read also- उपराष्ट्रपति ने मेरठ में आईआईएमटी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित

सिंह ने बताया कि मोहल्ले में शिवराज का जब कुछ पता नहीं चला तो उसकी मां ने कोलगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई।उन्होंने बताया कि पुलिस नाबालिग छात्र की तलाश करते हुए उसके घर पहुंची और ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो खून के छींटें पड़े हुए मिले।अधिकारी ने बताया कि एक तकिया खून से सना पड़ा मिला। नजदीक ही खून से सनी धारदार हसिया पड़ी मिली। पुलिस ने घर के सामान की तलाशी लेनी शुरू की। घर के अंदर रखे नीले ड्रम में खून के छींटे देख पुलिस को संदेह हुआ। ड्रम को खोला गया तो अंदर शिवराज की लाश मिली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *