CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, प्रेस वार्ता कर दी अहम फैसलों की जानकारी

CM Nayab Singh Saini

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज गुरुग्राम में हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने प्रेस वार्ता कर लिए गए अहम फैसलों की जानकारी साझा की है। CM Nayab Singh Saini

आपको बता दें, गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस वार्ता में CM नायब सिंह सैनी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। यह पहली बार है जब कैबिनेट की बैठक राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से बाहर गुरुग्राम में हुई है। उन्होंने बताया है कि, “हरियाणा कैबिनेट की बैठक में हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है। एकदिवसीय विशेष सत्र आगामी 27 अप्रैल को होगा। विधानसभा के स्पेशल सत्र में हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 लाया जाएगा।” CM Nayab Singh Saini

Read Also: IMD ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ किया जारी, तापमान 40°C से ऊपर रहने की संभावना

इसके साथ ही CM सैनी ने बताया कि, “मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर भी सहमति बनी है। कॉमन कैडर ग्रुप डी कर्मचारियों ने 5 साल से ज्यादा की सर्विस पूरी की और क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल हो गए हैं। वहीं हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के मसौदे को भी मंजूरी दी गई है। ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20% से 30% करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही 5% एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई है।” CM Nayab Singh Saini ,  CM Nayab Singh Saini held a cabinet meeting

Read Also: आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

इसके अलावा महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “16 व 17 अप्रैल को संसद में जो कुछ हुआ उसने विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने उजागर किया है। विपक्षी दलों का असली चरित्र महिला विरोधी और सत्ता का लोभ है। यह दिन देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ है। विपक्षी दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा लेकिन निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से वंचित रखा है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं की भागीदारी कोई दया नहीं, उनका अधिकार है। विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाया और कहा कि इससे कुछ राज्यों को नुकसान होगा। वहीं गृहमंत्री ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। आने वाले समय में महिलाएं अपने वोट की ताकत से महिला विरोधी दलों को करारा जवाब देंगी।” CM Nayab Singh Saini 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *