MP के धार में तेंदुए के हमले में चार लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल

MP

मध्य प्रदेश के धार स्थित एक गांव में बुधवार को तेंदुए के हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। गांव वालों ने तेंदुए की चपेट में आए लोगों को लाठी-डंडों की मदद से एकजुट होकर हमलाकर बचाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद से गांव में दहशत का माहौल है। MP

आपको बता दें, तेंदुए के हमले की यह घटना धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुजरी डेहरिया बस्ती की है। यहां एक तेंदुआ अचानक जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्र में घुस आया और दिनदहाड़े ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनके नाम महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और विकास डावर बताए जा रहे हैं। MP

Read Also: आधिकारिक यात्रा पर अमेरिका पहुंचे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

डेहरिया गांव में हुए तेंदुए के इस हमले का एक वीडियो इंटरनेट पर भी सामने आया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की एक टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। MP

वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और तेंदुए को पकड़ने या वन क्षेत्र में खदेड़ने की कोशिश में लगी हैं। ग्रामीणों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है जब तक कि तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता या वन परिक्षेत्र में वापस नहीं चला जाता। MP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *