Rajasthan: जैसलमेर के लिए अगले महीने से उड़ानें फिर से होंगी शुरू

Rajasthan:

Rajasthan: गर्मियों में राजस्थान के जैसलमेर में सैलानियों की संख्या कम हो जाती है। ऐसे में अमूमन यहां आने-जाने वाली उड़ानें भी बंद रहती हैं। हालांकि इस साल अगले महीने से, गर्मी के मौसम में भी जैसलमेर हवाई मार्ग से जुड़ा रहेगा। एलायंस एयर जयपुर से सप्ताह में दो बार उड़ानें संचालित करेगी। जैसलमेर पर्यटन उद्योग लंबे समय से गर्मियों में उड़ानें शुरू करने की मांग कर रहा था, ताकि इस शहर को सालों भर पर्यटन स्थल बनाया जा सके।Rajasthan

Read Also-Madhya Pradesh: पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

इस साल कई हितधारकों ने वित्तीय गारंटी और अग्रिम टिकट खरीदने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि एयरलाइन चरम गर्मियों में भी इस मार्ग का इस्तेमाल कर सकें। हाल के सालों में जैसलमेर का इस्तेमाल अमूमन मौसमी हवाई अड्डे के रूप होता रहा है, लेकिन स्थानीय लोग इसे सालों भर चालू रखने की मांग कर रहे थे।

अधिकारियों का कहना है कि इस पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के पास सालों भर हवाई यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा। पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि उड़ानें बढ़ने से सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, व्यवसाय बढ़ेंगे और रात्रि पर्यटन की अवधारणा को बल मिलेगा। जैसलमेर और जयपुर के बीच उड़ानें तीन मई से शुरू होने वाली हैं। ये उड़ानें हर सप्ताह रविवार और गुरुवार को संचालित होंगी।Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *