IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं

IPL 2026:

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने गुरुवार को साफ किया कि जब भी एम. एस. धोनी अपनी पिंडली की चोट से उबरकर लौटेंगे तो वे विकेटकीपर के तौर पर ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे, न कि सिर्फ एक ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के तौर पर खेलेंगे। 44 साल के धोनी गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में आईपीएल 2026 का अपना लगातार सातवां मैच नहीं खेल पाए। वह अभी भी उस चोट से उबर रहे हैं जिसकी वजह से 28 मार्च को उन्हें शुरू में दो हफ्ते के लिए टीम से बाहर होना पड़ा था।IPL 2026

Read Also-Religious: केदारनाथ मंदिर में दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टोकन सिस्टम लागू

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी ‘इंपैक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर वापसी कर सकते हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर उपलब्ध हैं। हसी ने इस संभावना को खारिज कर दिया और संकेत दिया कि धोनी विकेट के पीछे अपनी पुरानी और जानी-पहचानी भूमिका में ही वापसी करेंगे।IPL 2026

Read Also-Madhya Pradesh: पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

मैच के बीच में हसी ने प्रसारक से कहा, ‘‘मुझे पूरा यकीन है कि वे विकेट के पीछे ही होंगे। उनके लिए सबसे बड़ी बात ये है कि उन्हें पिंडली में चोट लगी है। दिक्कत सिर्फ दौड़ने में है। अगर वे पारी के आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी करने आते हैं, तो उन्हें तेजी से एक-दो रन लेने पड़ेंगे। उन्हें बस ये पक्का करना होगा कि उनकी पिंडली इतनी मजबूत हो कि वह इस दबाव को झेल सके।’’IPL 2026

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *