Ladakh: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान से बातचीत केवल PoK पर होगी

Ladakh:

Ladakh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने यह दिखाया है कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा।सिंह ने यह भी कहा कि भारत पाकिस्तान की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का ऐसे तरीके से जवाब देने में सक्षम है जो उसकी ‘‘कल्पना से भी परे’’ है।उन्होंने कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि उसने आतंकवाद को ‘‘अपनी सरकारी नीति का हिस्सा’’ बना लिया है।Ladakh:

Read Also: CM सैनी ने अंत्योदय मेले में शिरकत कर बोले- सरकार की प्रत्येक योजना अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए…

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अलावा किसी अन्य मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं होगी, जो कि भारत का अभिन्न हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत को ‘‘भारत माता के मुकुट में जड़ा हीरा’’ बताया।उन्होंने 22 अप्रैल, 2025 को हुए पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में मई 2025 में चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख किया।

Read Also: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सरकार युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के आकाओं और उनके समर्थकों को करारा झटका दिया।सिंह ने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया कि आतंकवाद के जरिए भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों का क्या हश्र होगा।’’उन्होंने कहा कि भारत और उसकी सशस्त्र सेनाएं पाकिस्तान की हर दुस्साहसपूर्ण हरकत का ऐसे तरीके से जवाब देने में सक्षम हैं जो उसकी ‘‘कल्पना से भी परे’’ है।उन्होंने कहा, ‘‘भारत की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ उठाया गया कोई भी दुर्भावनापूर्ण कदम उसी अंजाम तक पहुंचेगा।’’Ladakh:

रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भारत जहाजों का डिजाइन तैयार करने में जुटा है, तब पाकिस्तान आतंकवाद की रूपरेखा बनाने में व्यस्त है।उन्होंने कहा, ‘‘जहां हम नवोन्मेष के नए-नए रास्ते तलाश रहे हैं, वहीं पाकिस्तान घुसपैठ के नए तरीके खोजने में लगा है।’’कारगिल विजय दिवस भारत के ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की स्मृति में मनाया जाता है। यह वह सैन्य अभियान था, जिसे पाकिस्तान की घुसपैठ के बाद कारगिल की रणनीतिक चोटियों पर दोबारा नियंत्रण लेने के लिए चलाया गया था और जिसका सफल समापन 1999 में आज के दिन हुआ था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *