AAP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ये होगा नया पता, मिला नया बंगला

AAP

AAP: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में नया बंगला अलॉट हुआ है। इसका पता 95 लोधी एस्टेट है, ये टाइप 7 बंगला है।एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने हाल ही में अदालत के निर्देशों के बाद उन्हें बंगला आवंटित किया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में उनकी स्थिति को ध्यान में रखा गया है।AAP:

Read Also-Telangana: RTC हड़ताल में आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की हुई मौत

उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हाल ही में अदालत के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें यह घर आवंटित किया और अब वे अपने परिवार के साथ यहां रहने लगे हैं।
गौरतलब है कि इस आवास का आवंटन पिछले साल अक्टूबर में ही कर दिया गया था। AAP:

Read Also- West Bengal: दमदम रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-‘राज्य में है ‘परिवर्तन की लहर’ पहले चरण के मतदान में साफ दिखाई दी

उस समय आम आदमी पार्टी ने भी पुष्टि की थी कि केजरीवाल जल्द ही लोधी एस्टेट स्थित इस नए बंगले में शिफ्ट होंगे।इससे पहले केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास में रहते थे।सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने वह आवास खाली कर दिया था।AAP:

इसके बाद वे अस्थायी रूप से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को आवंटित सरकारी बंगले में रहने लगे थे।अब नए आवास के मिलने के बाद उन्होंने वहां शिफ्ट कर लिया है।AAP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *