Telangana: RTC हड़ताल में आत्मदाह का प्रयास करने वाले चालक की हुई मौत

Telangana:

Telangana: हैदराबाद में कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास करने वाले तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (RTC) के एक चालक की गुरुवार देर रात एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वारंगल जिले के नरसमपेट में तेलंगाना RTC के कर्मचारी गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वाहन चालक शंकर गौड़ (50) ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लिया।Telangana

गंभीर रूप से झुलसे गौड़ को पहले वारंगल के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद के एक ‘सुपर-स्पेशियलिटी’ अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘गुरुवार रात एक बजकर करीब 30 मिनट पर वाहन चालक की मौत हो गई।’’Telangana

Read Also-IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा धोनी पूरी तरह फिट नहीं हैं

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकार RTC कर्मचारियों से बातचीत करेगी और उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करेगी। राज्य सरकार ने RTC कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए कर्मचारियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया और आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार के कड़े कदम न उठाएं।Telangana

Read Also-Madhya Pradesh: पूरे राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार

सड़क और भवन मंत्री वेंकट रेड्डी ने बताया कि नलगोंडा में RTC के एक अन्य कर्मचारी ने भी कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि उसे कोई चोट नहीं आई। अन्य खबरों में दावा किया गया है कि गुरुवार शाम खम्मम स्थित अपने आवास पर RTC के एक कर्मचारी ने इसी तरह का कदम उठाया, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह घटना कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित नहीं है और पारिवारिक मुद्दों को लेकर यह कदम उठाया गया था।

मुख्यमंत्री रेड्डी ने उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क के नेतृत्व में मंत्रियों को गुरुवार को निर्देश दिया कि वे शुक्रवार को कर्मचारी संघों को बातचीत के लिए आमंत्रित करें। कर्मचारियों ने RTC के सरकार में विलय समेत अपनी 32 मांगों के समर्थन में 22 अप्रैल को हड़ताल शुरू की।Telangana

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *