Politics: कांग्रेस नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी और भाजपा पर एक साथ हमला बोला है। माकन ने दावा किया कि AAP अब अरबपतियों की पार्टी बन चुकी है और भाजपा पंजाब में बदमाशी कर रही है। पंजाब की संवेदनशील स्थिति को लेकर भी अजय माकन ने चेतावनी दी है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी-आप पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों की टूट को लेकर अजय माकन ने केजरीवाल की कमिया गिनाई तो बीजेपी पर भी संवेदनशील राज्य पंजाब में अलगाववाद को बढ़ावा देने की राजनीति का आरोप लगाते हुए हमला बोला।Politics
Read Also-Sports: ओलंपिक क्वालिफिकेशन साइकिल करीब आते ही मनु भाकर का बढ़ा आत्मविश्वास
अजय माकन ने पंजाब को लेकर गंभीर चिंता जताई। अजय माकन ने कहा कि “पंजाब संवेदनशील राज्य रहा है। वहाँ अलगाववादी ताकतें सर उठा रही हैं। गैंगवार चर्चित हो रहा है। अलगाववादी ताकतें कहती हैं कि उनकी आवाज़ नहीं सुनी जाती। आज इस घटनाक्रम से उन्हें यही कहने का मौका मिल गया है। पंजाब में भाजपा हमेशा हाशिये पर रही। 2024 में भाजपा को केवल 6.6 प्रतिशत वोट मिले।Politics
आज भाजपा ने बदमाशी से 7 सांसद हथिया लिए हैं। अजय माकन ने कहा कि पंजाब जो सरहद पर हमारा रक्षक है, वहाँ भाजपा ने जो किया, उसका जवाब देना भारी पड़ेगा।”अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की बी टीम बताते हुए अपना हमला जारी रखा। इस दौरान अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को एंटी नेशनल पार्टी भी बताया।Politics
अजय माकन ने आगे कहा कि”हमने आम आदमी पार्टी के उन 7 सांसदों के एफिडेविट निकाले हैं, जो अब भाजपा में जा चुके हैं। इनके एफिडेविट देखकर पता चलता है कि प्रति राज्यसभा सांसद की औसत नेटवर्थ 818 करोड़ 50 लाख 35 हजार 420 रुपये है। सवाल ये है कि ये कहाँ से आम आदमी पार्टी है? असल में ये अरबपतियों की पार्टी है।”इस दौरान अजय माकन ने कहा कि सुशील गुप्ता को आप पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिलने का किस्सा मैं आपको बताता हूँ। उन्होंने जुगाड़ से टिकट हासिल किया। आप पार्टी ने धनकुबेरों को टिकट दिया। जो धनकुबेर आप पार्टी में सांसद बने, उनकी कोई पार्टी निष्ठा नहीं रही।Politics
Read Also-Andhra Pradesh: CM नायडू 28 अप्रैल को विशाखापत्तनम में Google AI डेटा सेंटर प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे
अजय माकन ने कहा कि मैं दो बेहतरीन एडमिनिस्ट्रेटर्स – शीला दीक्षित और डॉ. मनमोहन सिंह के अंडर मंत्री बना। इन नेताओं को खूब बदनाम किया गया। लेकिन आज केजरीवाल का मुखौटा उतर गया है।”इस दौरान अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को एंटी-नेशनल पार्टी करार देते हुए कहा कि अब इसकी असली सूरत सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता अजय माकन का यह हमला पंजाब में राजनीतिक समीकरण बदलने की कोशिश के बीच आया है। वही अजय माकन ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि जल्द ही पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट होगी।Politics
