Maharashtra: मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का एक डिब्बा पुणे में पटरी से उतरा

Maharashtra:

Maharashtra: मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के पुणे रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने से ठीक पहले ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब 7:30 बजे हुई, जब मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से दक्षिण-पश्चिम महाराष्ट्र के सोलापुर जा रही प्रीमियम एसी ट्रेन (नंबर 22225) एक प्लेटफार्म के पास बने क्रॉसिंग से गुजर रही थी।Maharashtra

Read Also-Business & Economy: दिल्ली में चांदी 3,500 रुपये बढ़ा, सोना 200 रुपये हुआ तेज

अधिकारियों ने बताया, ‘‘वंदे भारत ट्रेन के एक डिब्बे का एक पहिया ‘डायमंड क्रॉसिंग’ पर पटरी से उतर गया। क्रॉसिंग को प्राथमिकता के आधार पर बदला जा रहा है। इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।’’रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुणे स्टेशन पर यार्ड के जारी पुनर्निर्माण कार्य के तहत इस क्रॉसिंग का नवीनीकरण किया जाना है।‘डायमंड क्रॉसिंग’ पर दो पटरियां एक-दूसरे से होकर गुजरती हैं, जिससे हीरे जैसी आकृति बनती है। प्रभावित डिब्बे के यात्री अपना सामान लेकर ट्रेन से उतरते और पास के प्लेटफॉर्म की ओर जाते दिखे।Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *