Preity Zinta Paps : डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) इन दिनों अपनी IPL टीम की शानदार परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं. प्रीति जिंटा सिर्फ अपनी एक्टिंग, खूबसूरती और डिंपल वाली स्माइल ही नहीं बल्कि अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चा में रहती हैं अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वे अंतर्मुखी स्वभाव की हैं और उन्हें दखल देने वाली पैपराजी संस्कृति से डर लगता है।प्रीति जिंटा ने ‘एक्स’ हैंडल पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रही थीं। इसी दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने पैपराजी को लेकर ये बयान दिया।Preity Zinta Paps
Read also- पीयूष गोयल की उद्योग प्रतिनिधियों संग बैठक, MSME की चुनौतियां, निर्यात बढ़ाने और अनुपालन लागत घटाने पर जोर
अभिनेत्री से सत्र के दौरान एक व्यक्ति ने पूछा कि यदि उन्हें शोहरत, निजता और मन की शांति में से किसी एक को चुनना पड़े, तो वे किसे चुनेंगी।इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ भी त्याग नहीं है… मैंने चीजों को उनके वास्तविक स्वरूप में स्वीकार करना और अपेक्षाओं को संभालना सीख लिया है।उन्होंने कहा कि मैं बहुत ही अंतर्मुखी हूं। मुझे अपने प्रशंसकों से बातचीत करना और उनके साथ तस्वीरें खिंचवा कर किसी को निराश न करना अच्छा लगता हैPreity Zinta Paps
Read also-सरकार सिक्किम के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध- PM Modi
लेकिन साथ ही लोगों और मीडिया के साथ सीमाएं तय करना भी जरूरी है।उन्होंने कहा कि मुझे ये भी पसंद नहीं है कि पैपराजी मेरा पीछा करें या अचानक सामने आ जाएं। कभी-कभी यह डरावना होता है।उन्हें कार्यक्रमों में फोटोग्राफर से कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि ये उनका काम है। लेकिन जब वे मेरे जिम के बाहर आ जाते हैं या मेरे घर के बाहर छिपे रहते हैं, तो ये बहुत ज्यादा हो जाता है।मैं कोई शिकायत नहीं कर रही, बस अपनी भावनाओं को व्यक्त कर रही हूं।Preity Zinta Paps
