दिल्लीः आज 5 घंटे के लिए KMP एक्सप्रेसवे जाम करेंगे किसान

नई दिल्लीः केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में प्रदर्शनकारी किसान आज केएमपी एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी करेंगे।

दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने 100 दिन पूरे कर लिए हैं। बता दें कि, 26 नवंबर को किसान आंदोलन की शुरुआत हुई थी। सिंघु बॉर्डर से किसान कुंडली पहुंचकर एक्सप्रेस वे का रास्ता ब्लॉक कर देंगे।

इसके अलावा, गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर से किसान क्रमश: डासना और बहादुरगढ़ टोल प्लाजा को ब्लॉक करेंगे। शाजहांपुर बॉर्डर पर बैठे किसान गुरुग्राम-मानेसर को छूता केएमपी एक्सप्रेस वे को ब्लॉक करेंगे।

इनकी योजना टोल प्लाजा पर वाहनों को टोल फ्री कराने का है। किसानों ने यह भी कहा है कि बॉर्डर के सभी नजदीकी टोल प्लाजा को अवरुद्ध किया जाएगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *