Haryana में स्वास्थ्य क्रांति – राष्ट्रीय सम्मेलन में CM सैनी का बड़ा ऐलान”

Haryana: Health revolution in Haryana - CM Saini's big announcement in the national conference

Haryana: देश के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा देने के लिए चंडीगढ़ में 2 दिन का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। ‘स्वास्थ्य क्षेत्र की अनुकरणीय पहलों’ पर आयोजित इस सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। CM सैनी ने हरियाणा के हेल्थ मॉडल की तस्वीर पेश की और कई बड़े ऐलान किए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का ये अवसर देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र के भविष्य को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस 2 दिवसीय सम्मेलन में पूरे देश के स्वास्थ्य विशेषज्ञ जुटे हैं और यहां देशभर की श्रेष्ठ पहलों को साझा किया जाएगा। CM ने बताया कि देश में ऐसे 9 राष्ट्रीय सम्मेलन पहले भी हो चुके हैं। CM सैनी ने हरियाणा की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने सिर्फ अस्पतालों की संख्या नहीं बढ़ाई, बल्कि गुणवत्ता पर भी फोकस किया है। राज्य के 1479 स्वास्थ्य संस्थान राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत प्रमाणित हो चुके हैं।

Read Also: DELHI: CM रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने श्रद्धालुओं को सोमनाथ ले जा रही ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Haryana- CM सैनी ने कहा कि “हमने मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित करने के लिए केयर कंपैनियन प्रोग्राम चलाया। 188 केंद्रों में मरीजों के परिजनों को प्रशिक्षित किया गया है। डिजिटल हेल्थ में हमारे आयुष्मान आरोग्य मंदिर अब रोज 2200 से ज्यादा टेली परामर्श कर रहे हैं।” बजट का जिक्र करते हुए CM ने कहा कि इस वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में पिछले साल के मुकाबले 32.89% की बढ़ोतरी की गई है। ये नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए हर जिले में एक नया मेडिकल कॉलेज खोलने का संकल्प लिया गया है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में भी हरियाणा ने बड़ी छलांग लगाई है। हर जिला अस्पताल में आधुनिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बैंक बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में पूर्ण टीकाकरण दर 105 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने के लिए 550 एंबुलेंस का नेटवर्क तैयार किया गया है। इस समय 18 जिला नागरिक अस्पतालों में CT स्कैन और 7 जिलों में MRI की सुविधा मिल रही है। 4 केंद्रों में कैथ लैब और कार्डियक केयर यूनिट काम कर रही हैं। CM ने बताया कि कैंसर मरीजों के लिए जिला स्तर पर डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए गए हैं ताकि मरीजों को बड़े शहर न जाना पड़े।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *