लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण में 25 मई को दिल्ली-हरियाणा समेत 7 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान होगा।

आपको बता दें, छठे चरण में 25 मई को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही आज से नामांकन दाखिल होने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। छठे चरण के तहत दिल्ली-हरियाणा समेत 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान होगा। छठे चरण के लिए 6 मई तक उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल करेंगे। अगले दिन 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 2 दिन यानी 9 मई तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों को फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।

Read Also: तेजस्वी यादव ने क्यों कहा 2024 में मोदी युग का अंत हो रहा है ?

इस छठे चरण में दिल्ली की 7, UP की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, ओडिशा की छह और झारखंड की चार, सीटों का भी भविष्य तय होगा। छठे चरण के लिए 25 मई रविवार को वोटिंग कराई जाएगी। मतगणना सभी सातों चरणों की एक साथ यानी 4 जून को होगी। इस छठे चरण के दौरान एक ही दिन 2 राज्यों में चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो जाएगा। वहीं 5 राज्यों में कई चरणों में होने वाले चुनाव का एक हिस्सा पूरा होगा।

Read Also: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन – प्रज्वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग की

देश में लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 2 चरण के मतदान हो चुके हैं। दूसरे चरण की 88 सीटों पर करीब 60 फीसदी मतदान हुआ है, वहीं पहले चरण की बात की जाए तो इसमें 102 सीटों पर मतदान हुआ था। अब 7 मई को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों के लिए तीसरे चरण का चुनाव होना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *