UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, सहारनपुर में बढ़ी AC और कूलर की मांग

UP Weather: देशभर में पारा बढ़ने के साथ ही एयर कंडीशनर और कूलर की मांग में भी तेजी आई है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भी ऐसे उपकरणों की मांग बढ़ रही है। यहां के खुदरा विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने के साथ ही एसी और कूलर की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है।UP Weather:

Read Also: नींद में क्यों चलती है फिल्म, क्या है सपनों के पीछे का साइंस?

शोरूम के मालिकों का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी, बढ़ती मांग और कच्चे माल की कमी के कारण हो रही है।दुकान मालिकों के मुताबिक नए मॉडलों की बाजार में काफी मांग है और लोग कम बिजली खपत वाले मॉडलों को तरजीह दे रहे हैं।तेज गर्मी के मई और जून महीने अभी बाकी हैं ऐसे में दुकानदारों का कहना है कि एयर कंडीशनर और कूलर की मांग में और इजाफा होने की उम्मीद है।UP Weather:

Read Also: Karnataka: बेंगलुरु में बारिश से मची तबाही, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

देश का एक बड़ा हिस्सा तेज धूप और गर्मी से झुलस रहा है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का बांदा जिला सबसे आगे दिख रही है।जिले में आसमान से बरसती आग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिया। इससे यह देश का सबसे गर्म स्थान बन गया।बांदा में सड़कें वीरान पड़ी हैं, जो भीषण गर्मी की गवाही दे रही हैं। वहीं जिला प्रशासन का कहना है कि उसने लोगों को इस जानलेवा गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। UP Weather:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *