Weather News: दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज़, बारिश के साथ गिरे ओले

Weather News:

Weather News: दिल्ली NCR में आज मौसम का मिजाज़ बदला है, क्योंकि आज दिन में तेज़ धूप के बाद तेज़ हवाएं और फिर बारिश भी हुई। साथ ही गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और प्रदूषण कम हो गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटो में दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। साथ ही तेज़ हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिनकी रफ्तार लगभग 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से देखने को मिल रहा है।Weather News

Read Also-Karnataka: बेंगलुरु में बारिश से मची तबाही, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Western Disturbance का मतलब होता है, पश्चिमी विक्षोभ (WDs) भूमध्यसागरीय क्षेत्र से उठने वाले ऐसे एक्स्ट्राट्रॉपिकल तूफ़ान हैं, जो उत्तरी भारत में अचानक सर्दियों और मॉनसून से पहले बारिश या बर्फ़बारी लाते हैं। पछुआ हवाओं से संचालित, ये कम दबाव वाले सिस्टम हिमालय में बर्फ़बारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश का कारण बनते हैं, जो गेहूँ जैसी रबी की फ़सलों के लिए बहुत ज़रूरी है। ये दिसंबर से फ़रवरी तक सक्रिय रहते हैं, लेकिन वसंत ऋतु में भी आ सकते हैं, जिससे गर्मियों की तेज़ गर्मी कम होती है और गरज या ओले पड़ते हैं।Weather News

Read Also-Haryana: झज्जर में किसानों का प्रदर्शन, कृषि समझौते के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

इसी की वजह से ही बीते दिनों में उत्तर भारत के इलाकों में बारिश और बूंदा-बादी देखने को मिली है। तापमान में गिरावट होने से लोग भी खुश हैं क्योंकि उन्हें गर्मी से राहत मिली है। बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं से लोगों का भारी नुकसान भी देखने को मिल रहा है। तेज हवा के चलते कई इलाकों में टिन-शेड और चौराहों पर लगे बैनर भी उड़ गए। तेज हवाओं से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को देखने को मिली है, जो गरीब लोग हैं और उनके पास कोई छत नहीं है।Weather News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *