Tamil Nadu विधानसभा चुनाव! चुनाव आयोग ने मतदाताओं के आंकड़े किए जारी, 4.87 करोड़ लोगों ने वोट डाले

Tamil Nadu...

Tamil Nadu: चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं का आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि चुनाव में 4.8 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाले। चुनाव आयोग द्वारा शनिवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि 4,87,98,833 मतदान हुए। इनमें से 2,52,59,596 महिला मतदाता और 2,35,34,720 पुरुष मतदाता थे।

ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 4,517 थी। इस प्रकार, कुल मतदान प्रतिशत 85.10 रहा। चुनाव आयोग ने बताया कि करूर निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 93.41 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि इसके बाद सलेम जिले के वीरपांडी निर्वाचन क्षेत्र में 93.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Read Also: Tamil Nadu विधानसभा चुनाव! चार मई को मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

कन्याकुमारी जिले के किल्लियूर में सबसे कम 71.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को हुए थे और मतगणना चार मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। राज्य भर में 62 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर डाक मतपत्रों के साथ-साथ सभी 75,064 मतदान केंद्रों के मतों की गिनती की जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *